किसान सूचना पंजीकरण कैसे कराये | Kisan Suchna Panjikaran

Kisan Suchna Panjikaran किसान सुचना पंजीकरण के द्वारा देश का किसान घर बेठे फसल बिमा, KCC LOAN, अपनी फसल, कृषि यंत्र या उपकरणों की खरीद व मौसम की जानकारी अपने मोबाइल में संदेश द्वारा प्राप्त कर सकता है। किसानो को यह जानकारी Voice Call या फिर Mobile SMS के द्वारा प्राप्त होगी। किसान सुचना पंजीकरण में पंजीकृत किसानो को देश में चल रही प्रमुख किसान योजनाओ तथा योजनाओ के लाभ व योजना की अंतिम तारीख की जानकरी भी फोन या SMS के द्वारा दी जाएगी।

Kisan Suchna Panjikaran

किसान सुचना पंजीकरण के फायदे –

  • किसानो को कृषि से जुडी देनिक गतिविधियों की जानकारी मिलती रहेगी।
  • ओर किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य की जानकारी भी मोबाइल फोन पर मिलती रहेगी।
  • किसानो को उनकी उपज की सुरक्षा के लिए मौसम विभाग भी मौसम से जुडी जानकारी किसानो को देता रहेगा।
  • किसान सुचना पंजीकरण के द्वारा किसानो की फसलो की गुणवता में भी सुधार आ रहा है।
  • कृषि समुदाय के सुधार एवम कल्याण के लिए यह सुचना पंजीकरण एक प्रकार से वरदान साबित हो रहा है।
  • किसानो योजनाओ व खेती-बाड़ी से सम्बंधित सभी प्रकार की सुचना सविस्तार से आप अपने मोबाईल से पर प्राप्त कर सकते है।
  • किसान इस सुचना पंजीकरण से जुड़कर लगभग 10 प्रकार के विषयों की जानकारी प्राप्त क्र सकता है।
  • इसके अलावा किसान योजनाओ और खेती बाड़ी से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सुविधा 24 घंटे चालू है।

किसान सुचना पंजीकरण की शुरुआत कब व किसने की – 

कृषि मंत्रालय द्वारा दिनांक – 16 जुलाई 2013 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा इस सुचना पंजीकरण की शुरुआत की गई। इस दिन भारत के किसानो को लगभग 50 करोड़ से भी अधिक SMS भेज कर योजना कि शुरुआत की।

Kisan Suchna Panjikaran कैसे करे

अगर आप इस सुचना पंजीकरण में पंजीकृत होना चाहते हो तो आप तीन प्रकार से पंजीकृत हो सकते हो –

Kisan कॉल सेंटर –

  • किसान साथियों अगर आप इस सुचना पंजीकरण में पंजीकृत होना चाहते हो तो आप टोल फ्री नम्बर 1800-180-1551 पर कॉल कीजिये।
  • तथा किसान का सुचना पंजीकरण में पंजीयन कॉल सेंटर अधिकारी द्वारा किया जाता है।
  • कॉल सेंटर अधिकारी किसान की व्यक्तिगत जानकारी जानने के बाद किसान का सुचना पंजीकरण मे पंजीयन करता है।
  • पंजीयन करते समय किसान के व्यक्तिगत फोन नम्बर पर संदेश प्राप्त होता है जिसे चुनने पर किसान तुरंत सुचना पंजीकरण में पंजीकृत हो जाता है।
  • किसानो को इस योजना के तहत 10 भाषाओ में खेती बड़ी व् किसान योजनाओ की जाकारी प्राप्त कराई जाती है।
  • सुचना पंजीकरण द्वारा किसान लगभग 8 प्रकार की फसलो की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • पजीकृत होते ही किसान को तुरंत WELCOME SMS प्राप्त होगा।

यह भी जरूर पढे –

2.  Kisan Suchna Panjikaran आधिकारिक वेबसाइट –

  • किसान साथियों अगर आप इन्टरनेट का उपयोग करना जानते हो तो आप इस लिंक क्लीक करके सीधा विभागीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हो। इस पर क्लिक करे
  • इसके अलावा किसान अपने आस-पास के किसी भी नजदीकी किसान सेवा केंद्र पर जाकर भी किसान सुचना पंजीकरण में अपना पंजीयन आसानी से करवा सकते है।
  • किसान सुचना पंजीकरण में पंजीयन कराने से पहले किसान के पास स्वयं का मोबाईल नम्बर होना चाहिए तथा राज्य व जिला ब्लोक की जानकारी भी होना अनिवार्य है।

3. मोबाइल सन्देश द्वारा –

  • किसान सुचना पंजीकरण कराने के लिए किसान 51969 या फिर 7738299899 पर सन्देश भेजकर भी अपना पंजीयन करवा सकता है।

Kisan Suchna Panjikaran मुख्य उदेश्य क्या है- 

किसान सुचना पंजीकरण में  सरकार का उदेश्य है की देश के सभी किसानो को खेती-बाड़ी तथा किसान योजनाओ की जानकारी संदेश द्वारा उपलब्ध करवाना। किसानो की समस्याओ का समाधान करने के लिए किसान हेल्प लाइन 1800-180-1551 की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध करवाना।

KISAN HELP-LINE NUMBER – 1800-180-1551

Kisan Suchna Panjikaran अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे – किसान सुचना केंद्र   

तो किसान मित्रों यह थी किसान सूचना पंजीकरण Kisan Suchna Panjikaran की पूरी जानकारी। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी इसे अपने किसान मित्रों के साथ शेयर जरूर करे। कोई भी सवाल हो तो आप हमे कमेन्ट कर सकते है। हम बहुत जल्द ही आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे। इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

किसान सूचना पंजीकरण से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल ( FAQs ) –

UP मे किसान पंजीकरण कैसे करे ?

यूपी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन के लिए उमीदवार एग्रीकल्चर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, ओर बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। आप पीएम किसान योजना मे pmkisan.gov.in आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

मोबाईल नंबर से पीएम किसान कैसे चेक करे ?

इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाईट पर जाए इसके बाद बेनीफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करे, मोबाईल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डाले ओर केपचा कोड भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करे। इसके बाद आपके सामने पीएम किसान योजना का स्टैटस ओपन हो जाएगा।

मे अपना किसान रजिस्ट्रेशन कैसे चेक कर सकता हूँ ?

आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर बेनीफिशियरी स्टैटस के ऑप्शन मे Know your registration no. वाले ऑप्शन पर जाकर आप मोबाईल नंबर ओर केपचा कोड भरकर ओटीपी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन चेक कर सकते है।

Share Now

Leave a Comment